{"_id":"5c27c2a1bdec2256b86d71ac","slug":"woman-beaten-by-youth-in-bhadohi-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, आबरू बचाने के लिए घर-घर भटकती रही पीड़िता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, आबरू बचाने के लिए घर-घर भटकती रही पीड़िता, वीडियो वायरल
Mon, 31 Dec 2018 12:55 AM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: अर्पना दुबे
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में महिला के साथ हुई एक घटना से मानवता शर्मसार हो गई। घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संग नारी संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है।
वहीं जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के रैपुरी गांव में शनिवार शाम सात बजे एक महिला को मनबढ़ युवकों ने निर्वस्त्र करने के बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए आगे नहीं बढ़े।
महिला दूसरे के घरों में भागकर अपनी आबरू बचाने के लिए परेशान रही। पुलिस ने पहले तो मामले को संज्ञान में नहीं लिया लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लीपापोती में जुट गई।
विज्ञापन
हुआ यूं कि गांव की एक महिला को पड़ोस के कुछ युवक किसी बात को लेकर मारने-पीटने लगे। नाराज लोगों ने उसकी इस कदर पिटाई करने लगे कि वह निर्वस्त्र हो गई लेकिन मनबढ़ तब भी उसे पीटने से बाज नहीं आए।
पिटाई के कारण उसके चेहरे से खून निकलने लगा। वह अपनी इज्जत बचाने के लिए दूसरे के घरों में भागकर जाती लेकिन वहां भी मनबढ़ पहुंचकर मारते पीटते दिखे। वहां मौजूद लोग भी महिला के सहयोग में आगे नहीं आए।

पुलिस ने कार्रवाई करने में की आनाकानी
खबर मिलने के बाद भाजपा नेत्री सपना दूबे मौके पर पहुंची और पुलिस के आला अधिकारियों से बात की। पहले तो पुलिस मामले में कार्रवाई से आनाकानी करती दिखी लेकिन अधिकारियों का दबाव पड़ा तो मारपीट का मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी राजेश एस ने लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।