{"_id":"612739da8ebc3ea75c652639","slug":"woman-bdc-saroja-patel-dies-after-cut-off-by-train-in-varanasi-dispute-between-husband-and-wife-over-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ट्रेन से कटकर महिला बीडीसी की मौत, पैसे को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ट्रेन से कटकर महिला बीडीसी की मौत, पैसे को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद
Thu, 26 Aug 2021 12:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:21 PM IST
सार
आशंका जताई गई है कि घरेलू कलह से आजिज आकर बीडीसी सरोजा पटेल ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है। हालांकि परिजनों ने बताया कि सरोजा बृहस्पतिवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला बीडीसी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बहोरीपुर गांव की बीडीसी सरोजा पटेल (27) की बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन से कटकर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घरेलू कलह से आजिज आकर बीडीसी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतका को कोई संतान नहीं था। पैसे को लेकर अक्सर पति के साथ झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात भी पति के साथ विवाद हुआ था। किसी तरह से मामला शांत हुआ तो घर वाले सोने चले गए। इसके बाद बीडीसी सरोजा पटेल रात में ही किसी समय घर से निकल गई। बृहस्पतिवार सुबह बहोरीपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
टहलने पहुंचे लोगों ने परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई गई है कि घरेलू कलह से आजिज आकर बीडीसी ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है। हालांकि परिजनों ने बताया कि सरोजा पटेल घर से टहलने के लिए निकली थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस के पास मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के गांव के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे थे। महिला बीडीसी सरोजा सरोज पटेल की मौत की सूचना पर हरहुआ सेक्टर-दो के जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।