{"_id":"67fbeda0f1af444a7b0b082c","slug":"woman-attempted-suicide-jumped-into-the-ganga-police-showed-promptness-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, गंगा में लगाई छलांग, पुलिस ने दिखाई तत्परता, बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, गंगा में लगाई छलांग, पुलिस ने दिखाई तत्परता, बचाई जान
Sun, 13 Apr 2025 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:30 PM IST
सार
खाकी का मानवीय चेहरा तब देखने को मिला जब एक महिला ने गंगा में छलांक लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाई और तत्काल गोताखोर की मदद से महिला को बाहर निकलवाया। इलाज के बाद उसे घर भेजवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने ब्रह्म घाट पर खुदकुशी करने के लिए मढ़ी से कूदने वाली महिला को सकुशल बचा करके परियों के साथ वापस घर भेज दिया। रोहनिया के गोविंदपुर निवासी उर्मीला देवी (65) शाम ये वक्त ब्रह्म घाट पहुंची और घाट पर कुछ देर टहलने के बाद मढ़ी पर चढ़ कर गंगा नदी में कूद गई।
विज्ञापन
महिला को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, इस दौरान ब्रह्मा घाट पर अगस्त कर रहे गाय घाट चौकी इंचार्ज प्रशांत गुप्ता मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने गोताखोरों की मदद से डूब रही उर्मिला देवी को बचा कर सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
दरअसल, उर्मिला देवी छह माह पहले बेटे की मौत के बाद से अवसादग्रस्त थीं, रविवार शाम घर से निकलकर कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मा घाट पहुंचीं और मढ़ी पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया और मेडिकल परीक्षण के बाद उर्मिला देली को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन