वाराणसी: पति से विवाद के बाद पत्नी ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, मासूम बेटे-बेटी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के पिलोरी गांव में गुरुवार को पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन उसके बेटे और बेटी की मौत हो गई।
बेटी का शव बाहर निकाल कर फायर ब्रिगेड की टीम बेटे का शव खोज रही है। घटना की जानकारी पाकर महिला का पति बेसुध हो गया है और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के कछवा थाना के आही गांव का मूल निवासी अजीत पटेल मजदूरी करता है। गुरुवार को अजीत और उसकी पत्नी अनीता पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद अनीता अपनी तीन साल की बेटी सृष्टि और पांच साल के बेटे प्रिंस को लेकर घर से निकल गई। अनीता दोनों बच्चों को लेकर पास के ही पिलोरी गांव पहुंच गई।
पिलोरी गांव में तालाब और खेतों के बीच स्थित पुराने गहरे कुएं में उसने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने महिला को कुएं में कूदते देख लिया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अनीता को सकुशल बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया।
इसके बाद सृष्टि का शव कुएं से बाहर निकाला गया, जबकि प्रिंस के शव की तलाश कुएं में जारी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी जुटी हुई है। वहीं अनीता के इस आत्मघाती कदम की जानकारी पाकर अजीत बेहोश हो गया
ग्रामीण उसे उसके घर ले गए हैं। मिर्जामुराद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दूबे ने बताया कि कुएं में लगभग 60 फीट गहराई तक पानी है। बच्चे के शव की तलाश फायर ब्रिगेड के कर्मियों की मदद से कराई जा रही है।