{"_id":"63ba2f8ebeec551dd9701ffc","slug":"without-the-permission-of-the-corporation-there-will-be-no-business-on-the-sand-across-the-ganges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi tent city: गंगा पार रेती पर बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो सावधान! पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi tent city: गंगा पार रेती पर बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो सावधान! पहले पढ़ लें ये खबर
Sun, 08 Jan 2023 08:21 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:21 AM IST
सार
नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने निरीक्षण के दौरान टेंट सिटी के आसपास रेती पर फैले कूड़े को हटवाने को कहा। यहां पर कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा पास टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने गंगा पार रेती पर बन रहे टेंट सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बगैर नगर निगम की अनुमति के गंगा पार रेती पर किसी भी प्रकार का व्यापार व अन्य गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी। इसके लिए नियमानुसार निगम में अनुज्ञप्ति शुल्क जमा कराएं। परीक्षण के बाद ही उन्हें अनुमति दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने टेंट सिटी के आसपास रेती पर फैले कूड़े को हटवाने को कहा। यहां पर कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय को जिम्मेदारी दी। कहा कि रेती पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए। अतिक्रमण दस्ता लगातार अभियान चलाए।

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने गुरुवार को कार्यभार
- फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती पर चलाया सफाई अभियान
नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद नगर निगम की ओर से गंगा पार रेती पर सफाई अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने रामनगर के सफाई कर्मचारियों के साथ निगम के सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई। गंगा पार रेती पर फैली गंदगी की सफाई के बाद समतलीकरण कराया गया। इसके लिए दो मशीनें वहां लगाई गई हैं।