फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will have to wait to get passport

पासपोर्ट बनवाने के लिए और करना होगा इंतजार

Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait to get passport
कोरोना संक्रमण की वजह से शासन के आदेश पर प्रशासन ने शहर में आंशिक कर्फ्यू लगाया है। विदेश यात्रा पर भी रोक लगाई गई है। यात्रियों की कमी और संक्रमण की वजह से कई विमान कंपनियों ने अपनी फ्लाइटें भी रद कर दी हैं। इसे देख जिला पासपोर्ट कार्यालय भी दो मई से बंद कर दिया गया हैै। वहीं, ऑपरेटिंग सिस्टम काम न करने से ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पा रहा। इस वजह से पासपोर्ट आवेदकों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। महामारी की वजह से ज्यादातर सरकारी सहित निजी कार्यालयों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। जो महत्वपूर्ण विभाग खुले हैं उनमें भी कर्मचारियों की उपस्थिति आधी है। एपीओ पासपोर्ट कार्यालय, शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि संक्रमण को देख दो मई से पासपोर्ट कार्यालय बंद है। इस वजह से ऑनलाइन आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं। प्रदेश के सभी शाखाओं को लखनऊ मुख्य कार्यालय से जोड़ दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed