फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will fight cross-border battle to save retail business: Amit Gupta

खुदरा व्यापार बचाने के लिए लड़ेंगे आरपार की लड़ाई : अमित गुप्ता

Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will fight cross-border battle to save retail business: Amit Gupta
खुदरा व्यापार बचाने के लिए सरकार की नीतियों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 19 दिसंबर को लखनऊ में खुदरा व्यापारी महासम्मेलन होगा। इसमे बनारस के 500 से ज्यादा व्यापारी हिस्सा लेंगे। शुरुआत में ऑनलाइन कंपनियां देश में करोड़ों का व्यापार करती थी। जो कि 200 अरब डालर तक पहुंच गया है। इससे खुदरा व्यापार संकट में हैं। यह बातें डीएलडब्ल्यू स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहीं। बताया कि ऑनलाइन कंपनियां स्थानीय रोजगार को खत्म कर रही हैं। व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। इसे बचाने के लिए खुदरा व्यापार मंत्रालय बनाए जाए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों से एक्साइज ड्यूटी कम कर कुछ राहत तो मिली है, लेकिन अभी इसे और कम करने की जरूरत है। इसका व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। नन्हें, कविंद्र जायसवाल, रमेश निरंकारी, राकेश त्रिपाठी, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, ईशा अग्रवाल, चांदनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed