फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will be able to get blood test, consultation in bike lab

बाइक लैब में करा सकेंगे खून की जांच, परामर्श भी मिलेगा, 76 प्रकार के ब्लड टेस्ट की है सुविधा

Sat, 15 Aug 2020 12:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 15 Aug 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Will be able to get blood test, consultation in bike lab
उद्घाटन करते केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को खून की जांच और सामान्य बीमारियों के बारे में परामर्श दिलाए जाने के उद्देश्य मोबाइल लैब बाइक की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडे ने ऑनलाइन मोबाइल लैब बाइक का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि शहर के वार्ड और गांव में पायलट प्रोजेक्ट के तहत "चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार "कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत ही लोगों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव और शहरों में घूम-घूम कर आन द स्पॉट  मोबाइल लैब के माध्यम से 76 तरह की ब्लड जांच की सुविधा प्रदान करेगी। आईसीएमआर से अधिकृत इस पायलट प्रोजेक्ट का भागलपुर-बक्सर में हाल ही में शुभारंभ किया गया था। कोरोना काल मे यह फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जांच के अलावा जो बीमार मरीज हैं उन्हें एम्स पटना के  चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन की सुविधा भी दी जाएगी। दवा आदि का पर्चा भी प्रिंट निकालकर दिया जाएगा। सभी मरीजों का रिकॉर्ड आईआईआईटी भागलपुर के सर्वर और मुख्य डाटा सेंटर पर भी संरक्षित होगा जिससे स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 24 घंटे देखा जाएगा। मरीजों को डॉक्टर का पर्चा भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed