{"_id":"6176df0a395be35523135af9","slug":"wife-took-suicidal-step-due-to-rift-with-husband-hanged-himself-on-karva-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पति से अनबन होने पर पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, करवा चौथ के दिन फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पति से अनबन होने पर पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, करवा चौथ के दिन फांसी लगाकर दी जान
Mon, 25 Oct 2021 10:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:14 PM IST
सार
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली आकांक्षा की शादी वर्ष 2013 में पांडेयपुर नई बस्ती निवासी राजीव पांडेय के साथ हुई थी। दोनों की सात साल की एक बच्ची भी है।
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के पांडेयपुर स्थित नई बस्ती में विवाहिता आकांक्षा पांडेय(27) ने सोमवार को घरेलू विवाद में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक बंगलूरू में रहने वाले पति से करवा चौथ के दिन अनबन हुई थी और उसी विवाद में विवाहिता ने यह कदम उठाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली आकांक्षा की शादी वर्ष 2013 में पांडेयपुर नई बस्ती निवासी राजीव पांडेय के साथ हुई थी। दोनों की सात साल की एक बच्ची भी है। बंगलुरू स्थित एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में कार्यरत राजीव वर्क फ्राम होम लेकर घर से ही नौकरी करते हैं। पिछले हफ्ते ही बंगलुरू गए थे।
परिजनों के अनुसार करवा चौथ वाले दिन आकांक्षा की जिद थी कि पति घर आए। पति ने हफ्ते भर पहले ही बंगलूरू जाने का हवाला देते हुए बाद में आने की बात कही थी। संभवत: इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोपहर दो बजे के बाद नौकरानी सफाई के लिए कमरे में गई तो आकांक्षा को कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ पाया। मौके पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।