{"_id":"5e1613df8ebc3e880a639fa6","slug":"wife-dies-husband-injured-in-tractor-collision-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bike accident
- फोटो : bike accident
सारनाथ के सिंहपुर के पास रिंग रोड पर बुधवार को गलत दिशा से आए ईंट लादे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार कुसुम यादव (34) की मौत हो गई। कुसुम के पति आशाराम यादव (39) भी घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना अंतर्गत रुस्तमपुर निवासी आशाराम और पत्नी कुसुम स्कूटी से गैस सिलिंडर के कागजात सही कराने बेनीपुर स्थित एजेंसी गए थे। वापसी के दौरान सिंहपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो वह पलट गया। ट्राली की ईंटें कुसुम और आशाराम पर गिरीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएएचआई की टीम कुसुम को दीनदयाल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, आशाराम को आशापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर कब्जे में लेकर पुलिस चालक अरुण कुमार को सारनाथ थाने ले गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि चार बेटियों और एक बेटे के पिता आशाराम गांव में ही चाट का ठेला लगाते हैं। उधर, हादसे के बाद सिंहपुर के पास रिंग रोड पर बने कट को बंद करवा दिया गया। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं। कट बंद होने से सिंहपुर, पतेरवां और हसनपुर गांव के लोगों में चर्चा रही कि जो दूरी में 100 मीटर में तय कर लेते थे, अब उसके लिए एक किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
रामनगर स्थित टेंगरा मोड़ के पास हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक को किस वाहन ने टक्कर मारी, इसका पता नहीं लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार चेकदार टीशर्ट, धानी रंग का स्वेटर और नीले रंग की जींस पहने युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष थी। वह कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।