{"_id":"5b69a7f64f1c1bb37b8b6b65","slug":"wife-deny-to-return-laws-house-so-husband-himself-set-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से वापस आने से पत्नी ने किया इंकार, ससुराल पहुंच पति ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से वापस आने से पत्नी ने किया इंकार, ससुराल पहुंच पति ने खुद को लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 07 Aug 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के आजमगढ़ में एक युवक की पत्नी उसकी आदतों से परेशान होकर मायके चली गई। मंगलवार को युवक अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी से चलने को कहा। पत्नी ने वापस जाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घर वालों ने आग पर काबू पाया। साथ ही उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव का निवासी मोहन यादव (32) की शादी भवनपुर गांव निवासी उर्मिला यादव के साथ हुई है। उर्मिला का आरोप है कि मोहन उससे पांच हजार रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट करता है। मोहन की हरकतों से परेशान उर्मिला भवनपुर गांव स्थित मायके चली गई।
विज्ञापन
उधर शनिवार से ही उर्मिला को घर में न पाकर मोहन परेशान हो गया और उसे खोजने लगा। काफी प्रयास के बाद मोहन को पता चला कि उर्मिला अपने मायके चली गई है। मंगलवार की अलसुबह मोहन बाइक से ससुराल पहुंचा और साथ चलने को कहा।
उर्मिला के वापस जाने से इंकार करने पर मोहन ने अपने पास मौजूद बोतल में मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विमलेश मौर्य और सीओ बूढनपुर रामजन्म मौके पर पहुंचे।
पुलिस मोहन का बयान दर्ज करने के बाद उसे अस्पताल भेजवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि मोहन का इलाज चल श्रहा। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।