फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife accuses ex-MLA's son of marrying fraudulently

पूर्व विधायक के बेटे पर पत्नी ने लगाया धोखे से शादी करने का आरोप

Sun, 14 Nov 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wife accuses ex-MLA's son of marrying fraudulently
गाजीपुर स्थित सैदपुर के पूर्व विधायक स्व. राजित यादव के बेटे भारत भूषण यादव पर विवाहिता ने धोखे में रखकर शादी करने का आरोप लगाया है। घरेलू हिंसा और धमकाने सहित अन्य आरोपों में पत्नी ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता का आरोप है कि पहली पत्नी के रहते भारत भूषण ने शादी की। सच्चाई मालूम हुआ तो विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। लंका पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत गंगापुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली आरती यादव का आरोप है कि उनकी और भारत भूषण की मुलाकात 2013 में जौनपुर में एक नेटवर्किंग कंपनी की बैठक के दौरान हुई थी। भारत भूषण ने बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और वह उनसे शादी करना चाहता है। इसके बाद 14 दिसंबर 2016 को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शादी की। शादी के बाद 15-20 दिन ससुराल में रहने पर ससुर राजित यादव के कहने पर लक्सा क्षेत्र में रहने लगी। आरती के अनुसार एक साल के बाद मालूम हुआ कि भारत भूषण की पहली पत्नी संध्या यादव जिंदा है तो वह नाराजगी जताईं। इस पर भारत भूषण ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। इसके बाद उनके और भारत भूषण के बीच तल्खियां बढ़ गई और भारत भूषण प्रताड़ित करने लगा। मामला थाने तक पहुंचा तो भारत भूषण ने लिखा-पढ़ी में समझौता किया कि अब वह ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे आरती को दिक्कत हो। थाने में समझौते के एक हफ्ते बाद भारत भूषण घर छोड़ कर चला गया और फिर कभी संपर्क नहीं किया। अब भारत भूषण उन्हें अलग-अलग लोगों से हत्या की धमकी दिलाता है। इस बारे में लंका थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश राय ने बताया कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed