{"_id":"6824496dd029f20c9e0a382d","slug":"who-team-will-collect-samples-after-chickenpox-symptoms-found-in-six-year-old-girl-in-varanasi-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chickenpox: वाराणसी में छह साल की बच्ची में चिकनपॉक्स के लक्षण, डब्ल्यूएचओ की टीम लेगी सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chickenpox: वाराणसी में छह साल की बच्ची में चिकनपॉक्स के लक्षण, डब्ल्यूएचओ की टीम लेगी सैंपल
Wed, 14 May 2025 01:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 14 May 2025 01:12 PM IST
सार
Varanasi News: छह साल की बच्ची में चिकनपॉक्स के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इसे लेकर डब्ल्यूएचओ की स्थानीय टीम भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
Chickenpox
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में छह साल की बच्ची में चिकनपॉक्स के लक्षण मिले हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। सूचना मिलने के बाद डब्ल्यूएचओ की स्थानीय टीम भी सक्रिय हो गई है। बुधवार को टीम के सदस्य बच्ची के घर पहुंचकर उसका सैंपल लेंगे।
विज्ञापन
तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने निकलने से परेशान बच्ची की परिजनों ने शहर में एक निजी डॉक्टर के वहां जांच कराई। इसमें पता चला कि बच्ची को चिकनपॉक्स के लक्षण हैं। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी में चिकनपॉक्स होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लक्षण की सही जानकारी मिलने में दो से तीन दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: कोलमंडी में जीएसटी एसआईबी की छापा, देर रात तक चलती रही जांच; व्यावसायियों में मची खलबली
विज्ञापन
तेज बुखार होने के बाद शरीर पर लाल-लाल दाने निकलते हैं। इसमें कुछ दाने ऐसे होते हैं, जो पीड़ा देते हैं। बीएचयू अस्पताल से लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में आम तौर पर गर्मी में तेज बुखार के साथ दाने निकलने की समस्या वाले बच्चे आते हैं।
बीएचयू में वाल रोग विभाग के प्रो. सुनील राव का कहना है कि तीन दिन से अधिक समय से तेज बुखार हो और शरीर पर दाने निकलने लगें तो डॉक्टर के पास जाने में देरी नहीं करनी चाहिए।