{"_id":"585f90ea4f1c1b8640eeaf0f","slug":"where-is-duty-you-know-one-week-earlier-by-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":" कहां लगी है ड्यूटी, हफ्ते भर पहले आएगा एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां लगी है ड्यूटी, हफ्ते भर पहले आएगा एसएमएस
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 25 Dec 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
‘पुलिस इलेक्शन मैनेजमेंट साफ्टवेयर’
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2017 एकदम सिर पर है। इसकी तारीखों का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है। इसके मद्देनजर नेता से लकेर पुलिस तक सभी अपनी तैयारियों को तंदरुस्त करने में लगे हैं।
चुनाव के दौरान ड्यूटी कहां लगी है, कौन सा थाना क्षेत्र है, कैसे जाना है, कौन साथ है... इन सवालों को लेकर पुलिसकर्मियों को परेशान होना पड़ता था। मगर, इस बार विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। राहत की वजह बनेगा एसएसपी द्वारा तैयार कराया गया ‘पुलिस इलेक्शन मैनेजमेंट साफ्टवेयर’।
इसके जरिए हफ्ते भर पहले ही जिले के पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा कि उनकी चुनाव ड्यूटी कहां लगी है।
वाराणसी एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि अब तक पंचायत, विधानसभा, लोकसभा और उप चुनाव में सात बार अन्य जिलों में इसका प्रयोग किया गया है।
इस साफ्टवेयर के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है जो पुलिस अधिकारियों के लिए उपलब्ध रहेगा। वे आसानी से जान सकेंगे कि कौन सा पुलिसकर्मी कहां तैनात है और उसका मोबाइल नंबर क्या है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि उन्होंने इस साफ्टवेयर का प्रदर्शन केंद्रीय चुनाव आयोग के सामने भी किया है।
साफ्टवेयर की मदद से तैयार होने वाले ड्यूटी कार्ड पर होगा
- किस ड्यूटी के लिए लगाया गया है।
- पोलिंग बूथ और उसका नंबर
- किस वाहन से जाना है ।
- बूथ संवेदनशील है या सामान्य
- थाना व थानाध्यक्ष कौन हैं ।
- जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट कौन हैं ।