फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When the father left the house, the villagers got the daughter married with pomp

पिता ने छोड़ा घर तो ग्रामीणों ने धूमधाम से की बेटी की शादी

Tue, 07 Jun 2022 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
When the father left the house, the villagers got the daughter married with pomp
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी की शादी में सहयोग कर ग्रामीणों ने मिसाल पेश की। शादी के दिन ही पिता के घर छोड़ने पर गांव वालों ने बरात के स्वागत के साथ दहेज का सारा समान भी जुटाया। धूमधाम से शादी करने करने के बाद बिटिया की विदाई की। इस शादी की क्षेत्र में चर्चा होती रही।
विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के शादी के दिन उसके पिता ने अपनी गरीबी से तंग आकर घर छोड़ दिया। शादी के दिन किसी प्रकार की तैयारी भी नहीं थी। शाम को जब बारात गांव में पहुंची तब पता चला कि शादी है और वह घर पर नहीं है। बेटी और गांव की इज्जत को लेकर गांव वालों ने तत्काल व्यवस्था का जिम्मा संभाला। शाम को ही बरात के स्वागत की व्यवस्था के साथ दहेज का सामान जुटाया गया। गांव वालों ने हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से बेटी की शादी की। इसके साथ बरातियों की सेवा भाव में कोई कमी महसूस होने नहीं दी। ग्रामीणों चर्चा रही कि जिस बेटी की शादी के लिए पिता जीजान लगाकर कमा रहा था, उस बेटी की शादी करने से पूर्व वह घर से चला गया। मां की तीन साल पूर्व बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घर में अन्य कोई सदस्य नहीं था। गांव वालों के सहयोग से धूमधाम से शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed