फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When the eyesight returned, he wrote a letter to the PM, sending a reply

Varanasi: आंखों की रोशनी लौटी तो PM को लिखा पत्र, जवाब भेजकर पीएम ने कहा- 'जनसेवा से बड़ा कोई सुख नहीं'

Tue, 14 Feb 2023 11:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Feb 2023 11:11 AM IST
सार

स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी अभियान के तहत मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया था। उनकी आंखों का ऑपरेशन किया गया और एक बार फिर से वो दुनिया देखने के काबिल हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पाती लिखी थी।

विज्ञापन
When the eyesight returned, he wrote a letter to the PM, sending a reply
आंखों की रोशनी लौटी तो PM को लिखा पत्र - फोटो : आंखों की रोशनी लौटी तो PM को लिखा पत्र

विस्तार

काशी के बिहारी लाल, सुमित्रा देवी और आजम के जीवन का अंधेरा अब छंट चुका है। कभी मोतियाबिंद के कारण आंखों की रोशनी खो चुके लोग अब फूले ही नहीं समा रहे। ऐसा हो भी क्यों न, आंखों की रोशनी मिलने के साथ इन लोगों को अपने सांसद नरेंद्र मोदी की पाती जो मिली है। 

विज्ञापन

स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी अभियान के तहत मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया था। उनकी आंखों का ऑपरेशन किया गया और एक बार फिर से वो दुनिया देखने के काबिल हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पाती लिखी थी। जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 जनवरी को उन्हें पत्र लिखकर शुभकामनाएं भेजी हैं। लिखा है ‘हम अपने प्रयासों से आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव ला पाए हैं, इससे बड़ा सुख और संतोष क्या हो सकता है। जनसेवा से बड़ा कोई सुख नहीं हो सकता।’ आयुष्मान भारत योजना आज कई लोगों के जीवन में सुधार लेकर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed