फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When it snowed, they were stuck for three days, later the climb was completed

Varanasi News: जब बर्फ पड़ी तो तीन दिन फंसे रहे, बाद में चढ़ाई की पूरी

Tue, 30 May 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
When it snowed, they were stuck for three days, later the climb was completed
नगर निगम के लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी बुरान घाटी पर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्वच्छ काशी का संदेश दिया है, जो वहां मौसम को देखते किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। वे बताते हैं कि मौसम खराब होने के बाद बीच में पहाड़ की चढ़ाई पर तीन दिन फंसे थे। लेकिन, उन्होंने हौसला नहीं खोया और चढ़ाई पूरी की। पहाड़ के शिखर पर पहुंचकर उन्होंने अपने हाथ में स्वच्छ काशी सुंदर काशी का स्लोगन का बैनर लेकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। लेखाधिकारी के अनुसार वे 19 मई को बनारस से निकले थे। 20 को शिमला में पहुंचे। 21 को बेस कैंप गए। 23 से 26 तक मौसम खराब रहा। तीन दिन तक बर्फ गिरी थी। इसके चलते यहां फंसे रहे। 26 को मौसम ठीक हुआ तो आगे बढ़े। 27 की सुबह सात बजे यहां पहुंचे और बैनर से संदेश दिए। यहां से उतर कर किन्नौर जाना था। लेकिन, यहां काफी बर्फ पड़ी थी। वन विभाग ने आगे जाने से रोक दिया। फिर वहां से लौटकर नीचे आ गए। 30 मई को बनारस आऊंगा। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक पर्वत पर पड़े प्लास्टिक के बोतल को साफ किया। उस समय यहां का तापमान माइनस में रहा। कठिन परिस्थतियों में भी प्राकृतिक सुंदरता को बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की। लेखाधिकारी ने बताया कि बुरान घाटी शिमला को किन्नौर जिले से जोड़ता है। यहां तापमान माइनस 12 से 15 के बीच रहा। तकरीबन 44 किमी की ऊंचाई पर चढऩा पड़ा। ऑक्सीजन का स्तर सामान्य जगहों की अपेक्षा 35 प्रतिशत कम हो गया। प्लास्टिक कूड़े से पर्वतों को मुक्त कराने के लिए यह चढ़ाई की।
विज्ञापन

------------
देशभर केे 24 लोगों ने लिया था हिस्सा, 21 हुए सफल
बीते दस साल के भीतर 1.2 लाख किलो प्लास्टिक पहाड़ों से एकत्र किया गया है। पर्यावरण को ध्यान में रखकर इस प्रकार चढ़ाई साल में एक बार करते हैं। इसमें देश भर से 24 लोग भाग लिए थे। 21 लोग पूरा कर पाए। उच्च पर्वतीय बीमारी के चलते तीन लोग नहीं कर पाए। मौसम काफी खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed