फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When he went to marry for the fourth time, three wives together beat him.

Jaunpur: तीन पत्नियों को छोड़ा, चौथी शादी करने चला बनारस का युवक तो तीनों ने मिलकर पीटा

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Anonymous User Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

जौनपुर के शाहगंज तहसील परिसर में अजीबोगरीब मामला सामने आया। चौथी से शादी करने की फिराक में वाराणसी से आए एक युवक को पहले की तीन पत्नियों ने मिलकर पीटा। 

विज्ञापन
When he went to marry for the fourth time, three wives together beat him.
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। चौथी से शादी करने की फिराक में वाराणसी से आए एक युवक को पहले की तीन पत्नियों ने मिलकर पीटा। तहसील परिसर में ही घंटों गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


पत्नियों का आरोप है कि युवक ने धोखे में रखकर सबसे शादी की और बाद में छोड़ दिया।  वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित पठानी टोला निवासी एक युवक पर तीन शादियां करने का आरोप है। तारीख पर आए युवक को पीटने वाली महिलाओं का आरोप है कि पहली पत्नी शाहगंज के एराकियाना निवासी है।

विज्ञापन

पहली पत्नी से 13 साल का एक बेटा

दूसरी कानपुर के जाजमऊ और तीसरी पत्नी आजमगढ़ की रहने वाली है। तीनों पत्नियों का आरोप है कि युवक ने पहले शादी की, लेकिन जब बच्चे पैदा हो गए तो छोड़ दिया। अब वह चौथी के साथ शादी करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पत्नी से उसे 13 साल का एक बेटा भी है।  प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि आपसी विवाद है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed