फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When got information about becoming BJP District President at the wedding ceremony

जब शादी समारोह में मिली भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की सूचना, तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Fri, 29 Nov 2019 01:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
When got information about becoming  BJP District President at the wedding ceremony
aअपने गांव के देवी मंदिर में पूजा करते जयप्रकाश साहू - फोटो : a

भारतीय जनता पार्टी के बलिया जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू को जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिली तो वे पटना में थे। वहां एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही गांव के लिए चल दिए। गांव पहुंचते ही पहले देवी मंदिर गए और मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद घर पहुंचते ही मां के पैर छुए और लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


जयप्रकाश साहू वर्ष 2002 में पहली बार रानीगंज बाजार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष चुने गए थे। वर्ष 2002 से अब तक रानीगंज बाजार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2002 में ही भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहते हुए जिले के व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक चुने गए। वर्ष 2012 में विधान सभा बैरिया के सदस्यता प्रमुख बने।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में भाजपा के जिला मंत्री चुने गए। फिर 2016 में भी भाजपा के जिला महामंत्री चुने गए। वर्ष 2019 में जिला सदस्यता प्रमुख बनने के बाद अब भाजपा के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा ने जिले के पांच विधानसभा सीट पर जीत हासिल किया था मेरा प्रयास सातों सीट जीतने का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज बाजार के व्यापारियों ने मनाई खुशी

रानीगंज बाजार में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सर्राफ की अध्यक्षता में उद्योग व्यापार मंडल के रानीगंज बाजार स्थित कार्यालय पर जयप्रकाश साहू को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने पर गुरुवार को रानीगंज बाजार के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों सहित लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। रानीगंज बाजार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सर्राफ ने कहा कि बहुत ही खुशी का दिन है। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रौशन गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश साहू बहुत ही मेहनती व संघर्षशील व्यक्ति हैं,उनके नेतृत्व में भाजपा को और अधिक मजबूत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed