फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When 62 lakhs are left on the police department itself, then how will action be taken against others?

Varanasi News: जब पुलिस विभाग पर ही 62 लाख बाकी तो दूसरों पर कैसे होगी कार्रवाई

Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
When 62 lakhs are left on the police department itself, then how will action be taken against others?
वाराणसी। जब पुलिस विभाग ही गृहकर का बकाएदार होगा तो दूसरों पर कार्रवाई कैसे होगी। दबाव बनाने पर 25 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद भी पुलिस विभाग पर 62 लाख रुपये का बकाया है। इसी प्रकार अन्य सरकारी विभागों पर छह करोड़ रुपये बाकी है।
विज्ञापन


नगर निगम को 27 दिन के भीतर गृहकर मद में 28 करोड़ रुपये वसूलने हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए रखे गए 84 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 56 करोड़ रुपये ही वसूले गए हैं। बकाएदारों ने 28 करोड़ रुपये दबा रखे हैं। न केवल सरकारी बल्कि अन्य बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की गई है। इन बड़े बकाएदारों के यहां सील और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बैंक खाते सीज कराए जाएंगे। इसके लिए बैंकों को पत्र भेजा जाएगा। कुछ विभागों ने तो नगर निगम से मार्च तक बकाए को समायोजित करने का समय लिया है। जो सरकारी नियमों के अधीन होता है। बीएचयू समेत कई सरकारी और निजी बकाएदारों से वसूली की कार्रवाई चल रही है। टाप टेन बकाएदारों की सूची जोनल कार्यालयों पर चस्पा की जा रही है। सरकारी कार्यालयों के गृहकर बकाएदारों को गृहकर जमा करने के लिए नगर निगम की ओर से पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि संपत्तिकर की वसूली निगम की आय का एक प्रमुख स्रोत है। इस धनराशि से नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठोस अपशिष्ट का निस्तारण एवं जनहित के कार्य आदि किये जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed