फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wheat procurement not done at 15 centers due to non-updation of portal

पोर्टल अपडेट न होने से 15 केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं खरीद

Mon, 07 Jun 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement not done at 15 centers due to non-updation of portal
वाराणसी। किसानों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी जिले के 31 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए आदेश तो हुआ मगर इसका पालन ठीक से नहीं हुआ। रविवार को कई केंद्र प्रभारी पोर्टल पर अवकाश देखकर छुट्टी मनाते रहे तो कई केंद्रों पर बोरा न होने से खरीद बंद रही। जबकि कई केंद्र प्रभारी को पता ही नहीं था कि अवकाश के दिन भी खरीद करनी है। इस तरह जिले के 31 में 15 केंद्र ऐसे थे जहां खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

आराजीलाइन के मिल्कीचक स्थित क्रय केंद्र प्रभारी धर्मवीर भारतीय ने बताया कि पोर्टल पर रविवार का अवकाश ही अपडेट था इस लिए खरीद नहीं हुई। मरुईछताव के केंद्र प्रभारी का कहना था मुझे सूचना रविवार को सुबह 11 बजे हुई। ऐसे में किसानों को खरीद के लिए नहीं बुलाया जा सका। बावतपुर के प्रभारी ने बताया कि बोरा नहीं होने से खरीद नहीं हुई। तक्खूकी बौली, जक्खिनी, गोसाई पुर, अनेई, बड़ागांव, भिटकुरी हरहुआ, उमरहा सहित 15 के करीब केंद्रों पर खरीद नहीं हुई। हालांकि कुछ केंद्रों पर खरीद तो हुई मगर पोर्टल पर कोई लेखाजोखा नहीं चढ़ पाया। चोलापुर केंद्र परनौ किसानों से 246 क्विंटल, अजगरा केंद्र पर पांच किसानों से 125 क्विंटल खरीद हुई मगर इसका कोई लेखाजोखा पोर्टल पर नहीं चढ़ सका। जिससे किसानों के भुगतान में देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed