फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Western Railways had the lead in the first half, Northern Railways made up of 3 former Bareka players became champions in the second half.

Varanasi News: पहले हाफ में पश्चिम रेलवे को बढ़त, दूसरे हाफ में बरेका के 3 पूर्व खिलाड़ियों से बनी उत्तर रेलवे बनी चैंपियन

Sun, 22 Feb 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Western Railways had the lead in the first half, Northern Railways made up of 3 former Bareka players became champions in the second half.
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्टेडियम में आयोजित 18वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला-पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। पहले हाफ में पश्चिम रेलवे को बढ़त मिली, लेकिन दूसरे हाफ में बरेका के तीन पूर्व खिलाड़ियों से बनी उत्तर रेलवे की टीम ने 26-24 के स्कोर से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग का फाइनल उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में पश्चिम रेलवे ने 8-6 के स्कोर से बढ़त बनाई, लेकिन यह अंत तक कायम नहीं रह सका। दूसरे हाफ में उत्तर रेलवे ने प्रभावशाली वापसी की, लेकिन पश्चिम रेलवे भी लगातार हमलावर रही और मुकाबला रोमांचक बना दिया। मैच के अंतिम क्षणों में कड़े संघर्ष के बावजूद, बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर रेलवे ने निर्णायक 26-24 के स्कोर से जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त की। पुरुष वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर और बरेका खेलकूद संघ के अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। संचालन राकेश कुमार पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बरेका खेलकूद संघ के महासचिव सुनील कुमार ने दिया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नीरज जैन, मनोज कुमार, एसके सिंह, राजेश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जीती महिला वर्ग की ट्रॉफी

महिला वर्ग का फाइनल दक्षिण पूर्व मध्य और दक्षिण मध्य रेलवे की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने बढ़त हासिल कर ली। टीम के आक्रमण और रक्षात्मक पंक्ति के खिलाड़ियों ने सामंजस्य का परिचय दिया और 60 प्रतिशत गेंद अपने पास रखा। हालांकि, दक्षिण मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने समय-समय पर गैप का फायदा उठाया और गोल करने में सफल रहे। यह मैच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 31-30 के स्कोर से जीता और ट्रॉफी हासिल की। महिला वर्ग में उत्तर रेलवे की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 21 फरवरी तक बरेका के केंद्रीय खेलकूद मैदान में खेली गई।



नंबर गेम

11 पुरुष वर्ग की टीमों ने खेला मैच

5 महिला वर्ग में टीमों ने खेला मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed