फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Westerly wind prevailed throughout the day, melting increased in the evening

Varanasi News: दिन भर चली पछुआ हवा, शाम होते बढ़ गई गलन

Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind prevailed throughout the day, melting increased in the evening
पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदलने के कारण ठंड बढ़ गई है। बुधवार को दिन भर पछुआ हवाएं चलती रहीं। इस कारण धूप का असर तो कम रहा, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। यहीं कारण है कि तापमान में भी लगातार दूसरे दिन कमी दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर सहित अन्य जगहों पर बर्फबारी होने और उत्तराखंड, दिल्ली आदि जगहों पर शीतलहर चलने के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में पछुआ हवा की रफ्तार अधिक रही। उसमें नमी भी ज्यादा रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर बुधवार को 7.1 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दिल्ली समेत अन्य जगहों पर शीतलहर चल रही है। उसका असर यहां देखने को मिल रहा है, जिस तरह का मौसम बना है, उससे एक दो दिन में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed