फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Welcome to new CM all tweets from the Akhilesh government deleted

नए सीएम के स्वागत में अखिलेश सरकार के सारे ट्वीट डिलीट

Tue, 14 Mar 2017 05:53 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Tue, 14 Mar 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
Welcome to new CM all tweets from the Akhilesh government deleted
akhilesh tweet deleted - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव परिणाम के ठीक बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए अपने दो सरकारी ट्विटर हैंडल से अखिलेश सरकार के सारे ट्वीट डिलीट कर दिए।

विज्ञापन


बता दें कि जनता के साथ सीधे संवाद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दो हैंडल @CMOfficeUP और @UPGovt का इस्तेमाल करती है। लेकिन चुनाव में अखिलेश यादव की करारी हार के बाद ये ट्वीट किए गए हैं।
विज्ञापन


न केवल ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं बल्कि फालोवर्स की लिस्ट भी खाली कर दी गई है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर हैंडल की देखरेख करने वाले अधिकारियों ने नई सरकार के स्वागत में ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह आईटी एक्ट का उल्लंघन है। इससे पहले मनमोहन सिंह सिंह के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद पीएमओ के फालोवर और ट्वीट अकाउंट से किए गए ट्वीट को आर्काइव कर दिया गया था। बाद में भाजपा नेताओं के कड़े विरोध के बाद पीएमओ के फालोवर्स को वापस कर दिया गया था।


उधर, सीएम ऑफिस ने इस मामले में सफाई दी है कि ट्वीट को आर्काइब किया गया है न कि डिलीट। कहा कि जल्द ही इसका लिंक शेयर कर दिया जाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed