{"_id":"601c2c195fa20b384b103584","slug":"weekly-train-will-stop-at-this-railway-station-of-azamgarh-film-actress-shabana-azmi-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के एक ट्वीट से अब आजमगढ़ के इस स्टेशन पर रुकेगी साप्ताहिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के एक ट्वीट से अब आजमगढ़ के इस स्टेशन पर रुकेगी साप्ताहिक ट्रेन
Thu, 04 Feb 2021 10:47 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के प्रयास से अब विशेष गाड़ी आसनसोल-गोंडा साप्ताहिक ट्रेन आजमगढ़ के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। स्थानीय लोगों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनको काफी राहत मिलेगी। पूर्व में यह ट्रेन खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधक गोरखपुर को ट्वीट कर खुरासन रोड और मोहम्मदाबा दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की मांग की थीं।
विज्ञापन
कोरोना काल में लंबे समय के बाद साप्ताहिक ट्रेन आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस 03509/03510 को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया। इस ट्रेन का ठहराव न तो मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर किया गया और न ही खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर। इससे वहां के यात्रियों को घंटो पहले अपने घर से अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी को हुई। उन्होंने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधक गोरखपुर को ट्वीट कर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन और मोहम्दाबाद स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेन आसनसोल-गोंडा को ठहराव करने की मांग की।
विज्ञापन
रेलवे के उच्चाधिकारियों ने इसे संज्ञान में लेते हुए बुधवार से साप्ताहिक ट्रेन आसनसोल-गोंडा को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव दे दिया। वहीं मोहम्मदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया। शबाना आजमी के रेल प्रतिनिधि शाहआलम कुरैशी ने बताया कि मंगलवार को कुछ समाचार पत्रों में रेल समय सारिणी जारी होने पर सूची में दोनों जगहों पर ठहराव न होने की जानकरी शाबाना आजमी को दी गई थी। शबाना के आग्रह पर रेल प्रशासन ने खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया है। मोहम्मदाबाद स्टेशन पर ठहराव को नहीं दिया गया। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन