फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weavers will be calculated: Smriti Irani

बुनकरों की कराई जाएगी गणना: स्मृति ईरानी

Mon, 08 Aug 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Weavers will be calculated: Smriti Irani
स्मृति ईरानी
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने घोषणा की है कि बुनकरों की गणना अलग से कराई जाएगी। उनका कहना है कि देश के हरेक नागरिक की जानकारी प्राप्त करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। बुनकरों की अलग से गणना कराकर प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और मुद्रा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा उन तक पहुंचाया जा सकेगा। स्मृति ईरानी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रविवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी का फोकस बुनकरों को हाईटेक बनाने के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं को सीधे बुनकरों तक पहुंचाने पर रहा। कहा, बुनकरों के लिए पहली बार हेल्पलाइन बनाने का निर्देश दिया गया है ताकि उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा जा सके। बताया कि उन्होंने हथकरघा उत्पाद को पहन कर अपना फोटो भेजने के लिए सोशल साइट के माध्यम से अपील की थी। दो दिन पहले चेक किया तो 10 करोड़ लोगों ने हैंडलूम के सहयोग में अपनी रुचि दिखाई है। बड़े-बडे़ रिटेल चेन के प्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि वे अपने शोरूम में हथकरघा उत्पादों को स्थान दें। इसकी शुरुआत हो चुकी है। रीना ढाका, अंजू मोदी सहित कई प्रमुख फैशन डिजाइनरों से भी अपील की गई है कि बुनकरों की आय बढ़ाने के लिए नई-नई डिजाइन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed