{"_id":"5d3e04638ebc3e6cd666dc9b","slug":"weather-varanasi-news-vns4754368140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन अच्छी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन अच्छी बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रविवार को दिन में तेज धूप और उमस के बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि शहर में कुछ जगहों पर जल जमाव हो गया। हालांकि अभी तीन दिनों तक रूकरूक कर बनारस और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं।
पिछले सप्ताह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। कभी सुबह बारिश तो दिन भर धूप और कभी शाम को बारिश होने से मौसम बदल गया है। रविवार शाम करीब सात बजे आधे घंटे ही सही तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव बाटला के मुताबिक बंगाली की खाड़ी में लो प्रेशर बना है, ऐसे में बनारस और आसपास के जिलों के साथ ही पूर्वांचल में अच्छी बारिश होती रहेगी। एसएन पांडेय का कहना है कि हवा में नमी के साथ ही यूपी में भी लो प्रेशर का असर दिख रहा है। बारिश के साथ ही तापमान में भी कमी आएगी, जिससे उमस से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि तापमान में कोई कमी नहीं आयी। शनिवार को जो तापतान 33.6 डिग्री सेल्सियस था उसमें मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और तापमान 34 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा रविवार सुबह 8.30 बजे तक 92 जबकि शाम 5.30 बजे 72 रही। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।