Weather Update: वाराणसी में गर्मी-उमस से राहत नहीं, बारिश के इंतजार में बादलों पर नजर, 10 एमएम प्रति घंटे बढ़ रहीं गंगा
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बादलों की बेरुखी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सावन के महीने में भी बादल आसमान में खूब उमड़-घुमड़ रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की दस्तक के बाद भी वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बीते कई दिनों से सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल हैं। लोग बारिश आने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार सुबह से उमसभरी गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हैं। बीते कुछ दिनों में आसमान में बाद भी छाए, लेकिन बारिश न आने के कारण लोगों को मायूसी हाथ लगी।
जुलाई माह में ही मानसून ने दस्तक दे दी, लेकिन इसके बाद भी आमजन को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख है। सुबह 10 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले अन्य दिनों की तुलना में रविवार को दिन में धूप थोड़ी हल्की रही। शाम को भी हवा में नमी अधिक रही। इधर तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश के आसार बन रहे हैं। पिछले महीने मानसून की दस्तक होने के बाद से लगा कि इस बार अच्छी बारिश होगी लेकिन मानसून के सुस्त होने की वजह से ही बारिश भी नहीं हो रही थी। अब जबकि सावन महीने की शुरुआत हो गई है, ऐसे में सभी को अच्छी बारिश का इंतजार है।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की द्रोणिका एक बार फिर उत्तर की ओर आने लगी है। इस वजह से वाराणसी समेत मैदानी भाग में बारिश की संभावना है। बताया कि सोमवार से अगले तीन-चार दिन तक रुक रुक बूंदाबांदी से लेकर बारिश के भी आसार हैं।
गंगा का जलस्तर 59.06 मीटर तक पहुंचा
पहाड़ों पर हो रही बरसात का असर अब बनारस में नजर आने लगा है। गंगा का जलस्तर 10 मिलीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ना शुरू हो गया है। प्रयागराज से बनारस तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गाजीपुर में गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ और बलिया में घटाव शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को गंगा का जलस्तर 59.06 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार को जलस्तर 58.82 मीटर था। गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है।