{"_id":"644f55d2617cda15590388b8","slug":"weather-update-varanasi-people-feeling-of-sawan-in-vaishakh-mausam-samachar-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: वैशाख में सावन का अहसास, वाराणसी में मई की पहली सुबह ही पारा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: वैशाख में सावन का अहसास, वाराणसी में मई की पहली सुबह ही पारा धड़ाम
Mon, 01 May 2023 11:48 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 May 2023 11:48 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बढ़ते तापमान पर ब्रेक के बाद अब एक बार फिर बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। इससे मौसम सुहाना हो उठा है। सोमवार सुबह से धूप नहीं निकली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बढ़ते तापमान पर ब्रेक के बाद अब एक बार फिर बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सूरज देवता छुट्टी पर चले गए हैं। वैशाख में भी सावन का अहसास हो रहा है। सोमवार सुबह से ही बादल छाए हैं। अधिकतम पारा 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। औसत तापमान 28 डिग्री से भी नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
अप्रैल के माह में 25 दिन तक भीषण गर्मी और लू का सामना कर चुके लोगों को राहत भरे मौसम का अभी कुछ दिन और आनंद मिलेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, वह रविवार को 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री रहा। वहीं सोमवार सुबह सात बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 7-8 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गाजीपुर जेल में बैरक नंबर 10 फिर बना अंसारी बंधु का ठिकाना, ऐसे बीती कैद में अफजाल की पूरी रात
तेज धूप और भीषण गर्मी से काशीवासियों को राहत मिली हुई है। सुबह और रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पांच-छह मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।