फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi me mausam Relief from scorching sun today temperature dropped yesterday two lives were lost due to heatstroke

Weather Update: वाराणसी में आज सूरज की तल्खी से राहत, नम हवाओं से गिरा तापमान, कल लू लगने से गई थी दो की जान

Thu, 16 Jun 2022 10:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 10:09 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को राहत मिली है। नम हवा और बादलों ने गर्मी से राहत दी तो मौसम में बदलाव का सुखद संकेत भी दिया।

विज्ञापन
Weather Update varanasi me mausam Relief from scorching sun today temperature dropped yesterday two lives were lost due to heatstroke
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिन से भीषण गर्मी की मार झेल रहे वाराणसी समेत आसपास के जिले के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार रात से मौसम का मिजाज बदला है। रातभर चली नम हवाओं से तापमान गिरा है। गुरुवार सुबह से सूरज की तल्खी नहीं है। सूरज बादलों की ओट में छिपा है। आज सुबह आठ  बजे पारा 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश भले ही न हुई हो, मगर तेज हवा के बीच लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।  

विज्ञापन


इस समय वाराणसी के आसमान में हल्के बादल भी छाए हैं। वहीं रह-रहकर धूप भी खिल जा रही है। इस हवा की वजह से वाराणसी में सुबह का औसत तापमान रोजाना से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2  डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।  
विज्ञापन


जून माह में अब तक प्रदेश में गर्मी का पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। भीषण गर्मी और हीटवेव का असर ये था कि बुधवार को ही वाराणसी जिले में  लू लगने से दो लोगों की जान चली गई थी। मंडलीय चिकित्सालय के हीट स्ट्रोक वार्ड में एक भी बिस्तर  खाली नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लू लगने से सेल्समैन और एक मजदूर की मौत

बुधवार को लू लगने से एक सेल्समैन और एक मजदूर की मौत हो गई। काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में तीन श्रद्धालु और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो छात्र परीक्षा के दौरान अचेत हो गए। देर शाम को आंधी के कारण लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की गई लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई। शहर के कुछ बाहरी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  

चौबेपुर के उगापुर गांव के समीप दोपहर में देशी शराब की दुकान पर बैठे सेल्समैन की मौत हो गई। सेल्समैन सुशील यादव (40 वर्ष) उगापुर गांव का ही निवासी था। उसकीदो लड़कियां व एक लड़का हैं। दुकान में बिजली की व्यवस्था नहीं होने कोे कारण पंखा भी नहीं लगा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के नाथूपुर गेट के पास घुघुलपुर निवासी मृत्युंजय बिंद (45) सोया। काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  

Weather Update varanasi me mausam Relief from scorching sun today temperature dropped yesterday two lives were lost due to heatstroke
तेज धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नर्सिंग की परीक्षा के दौरान समाज विज्ञान संकाय के कमरा नंबर छह और सात में दो छात्र अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने दोनों छात्रों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी हालत में सुधार आया। मंडलीय चिकित्सालय के हीट स्ट्रोक वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं है। ओपीडी में  भी बुखार, हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। दोपहर एक बजे काशी विश्वनाथ गली में महाराष्ट्र के आए पर्यटक शिवसुंदर पटनायक गश खाकर गिर गए। वह विश्वनाथ धाम से दर्शन करके बाहर निकले थे।

परिजनों और दुकानदारों की सहायता से उनको होश में लाया गया। ललिता घाट के पास भी दो दक्षिण भारतीय महिला दर्शनार्थी अचेत हो गईं। साथ में चल रहे सहयोगियों की मदद से दोनों को होश में लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद वह आगे रवाना हो गए। बुधवार को मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे आर्र्दता 45 फीसदी और शाम को साढ़े पांच बजे 39 फीसदी दर्ज की गई। 

मणिकर्णिका पर शवों की कतार

मणिकर्णिका घाट पर शवों की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की शाम से बुधवार को देर रात तक 125 से अधिक  शवों का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं हरिश्चंद्र घाट पर भी लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed