{"_id":"62b93ef2bee8972ecc764d69","slug":"weather-update-varanasi-mausam-is-changing-between-sunny-and-sometimes-cloudy-possibility-of-rain-this-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में कभी धूप तो कभी बादल के बीच बदल रहा मौसम, इस सप्ताह अच्छी बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में कभी धूप तो कभी बादल के बीच बदल रहा मौसम, इस सप्ताह अच्छी बारिश होने के आसार
Mon, 27 Jun 2022 10:54 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:54 AM IST
सार
तीन दिन से चल रही नम पुरवा हवाओं की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। वाराणसी में आज सुबह का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम सुहाना होते ही घाटों पर बढ़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में बीते दो-तीन दिन से कभी धूप तो कभी बादल के बीच मौसम बदल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। लेकिन उमस के कारण थोड़ी परेशानी बढ़ी है। वाराणसी में आज सुबह का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 जबकि शनिवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
तीन दिन से चल रही नम पुरवा हवाओं की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। कभी दिन में तेज धूप हो रहा है तो कभी बादल छा रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस सप्ताह अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आने के साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रविवार को सुबह मौसम साफ रहने के साथ ही दोपहर में नम हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम रही। ऐसा लगा कि गर्मी एक बार फिर बढ़ेगी लेकिन शाम चार बजे के बाद से ही आसमान में बादल छाने लगे और हवा भी चली तो थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह तेज हवा के साथ ही रुक रुक कर अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन