{"_id":"649282d3b1561fec6d0a82e5","slug":"weather-update-pre-monsoon-knocks-in-purvanchal-drop-in-temperature-due-to-drizzle-how-will-be-the-weather-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather update: पूर्वांचल में प्री मानसून की दस्तक, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, आगे कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather update: पूर्वांचल में प्री मानसून की दस्तक, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, आगे कैसा रहेगा मौसम?
Wed, 21 Jun 2023 10:26 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:26 AM IST
सार
वाराणसी के आसपास के जिलों में भी मंगलवार की देर शाम हल्की बारिश हुई है। इससे मौसम बदला है। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। सोमवार को जो तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था, वह मंगलवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमस व भीषण गर्मी के बीच शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार व बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसा हुआ तो मौसम बदलेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट आएगी। दूसरी तरफ, पूर्वांचल में प्री मानसून ने दस्तक दे दिया है। मंगलवार की देर शाम जौनपुर व आजमगढ़ में बारिश हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra Accident: मारकुंडी घाटी के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 21 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के अफसरों को भी मिलेगी राहत
मौसम बदलने का फायदा बिजली निगम के अफसरों को भी मिलेगा। सब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि तापमान जैसे ही कम होगा, वैसे ही बिजली की मांग कम हो जाएगी। इससे बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या कम हो जाएगी। इसका फायदा बिजली आपूर्ति में मिलेगा। मांग कम हो जाएगी और लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी