फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Accident: Bus full of passengers overturned near Markundi Valley, 21 people injured, there was hue

Sonebhadra Accident: मारकुंडी घाटी के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 21 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

Wed, 21 Jun 2023 11:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 11:39 AM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर एक बस मारकुंडी घाटी में पलट गई। यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटने से 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sonebhadra Accident: Bus full of passengers overturned near Markundi Valley, 21 people injured, there was hue
Sonebhadra Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र से एक बड़े हादसे की खबर है। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर एक रोडवेज बस मारकुंडी घाटी में पलट गई। यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटने से 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर बुधवार की अलसुबह भीषण हादसा हुआ। यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी के पास गहरी खाई में पलट गई। हादसे में बस सवार 21 यात्री घायल हुए हैं। इसमें नौ महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ज्यादातर अनपरा-शक्तिनगर में स्थित परियोजना कॉलोनियों के निवासी हैं। डीएम और रोडवेज के एआरएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चालक-परिचालक घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: डायल 112 पुलिस वैन में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonebhadra Accident: Bus full of passengers overturned near Markundi Valley, 21 people injured, there was hue
Sonebhadra Accident - फोटो : अमर उजाला

विन्ध्यनगर डिपो की बस (यूपी64 एपी 9695) सवारियों को लेकर मंगलवार की रात करीब 12 बजे वाराणसी से रवाना हुई। बस को चालक उमाशंकर पटेल चला रहा था। परिचालक के रूप में दिलीप की तैनाती थी। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे बस लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे बढ़ी। इसके कुछ देर बाद ही चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी में अंतिम मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह डीएम चंद्र विजय सिंह, सीओ राहुल पांडेय, सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने घायलों का हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली। एआरएम विश्राम ने बताया कि घटना के बाद से चालक-परिचालक फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। घायलों को बेहतर उपचार कराने के साथ ही क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।

Sonebhadra Accident: Bus full of passengers overturned near Markundi Valley, 21 people injured, there was hue
हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल लोग
ओबरा निवासी नैना गुप्ता (35), पुत्र दिव्यांश गुप्ता (12), देवांश गुप्ता (9), रेणुकूट निवासी नंदिनी राय (18), भदोही के जमुनीपुर निवासी रानी राय (40), केंद्रीय विद्यालय जयंत निवासी दीपक श्रीवास्तव (35), सोनी श्रीवास्तव (30), एनसीएल कॉलोनी शक्तिनगर निवासी आस्था पांडेय (20), सरोज पाण्डेय (50), ककरी कॉलोनी निवासी शिवम सिंह (17), विन्ध्यनगर निवासी जगदीश (22), अनपरा कॉलोनी निवासी सुनील गुप्ता (25), हिंडाल्को कॉलोनी रेनुसागर निवासी कमलेश श्रीवास्तव (58), किरनलता श्रीवास्तव (45), बैढ़न निवासी उर्मिला गुप्ता (55), गौरी शंकर (55), हिंडाल्को कॉलोनी रेणुकूट निवासी ब्रह्मानंद त्रिपाठी (51),  बचऊ प्रसाद (48), मनीष गुप्ता (25), किरण गुप्ता (42), अनपरा निवासी विपिन सिंह (45) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed