{"_id":"6af7f9a7bffcc0d3680b22ce","slug":"weather-update-nights-in-kashi-eight-degrees-colder-this-year-compared-to-chhath-last-year-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: पिछले साल छठ से इस बार आठ डिग्री ठंडी हैं काशी की रातें, दिन-रात के तापमान में दिखा बड़ा अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: पिछले साल छठ से इस बार आठ डिग्री ठंडी हैं काशी की रातें, दिन-रात के तापमान में दिखा बड़ा अंतर
Sat, 14 Nov 2026 11:33 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:33 AM IST
सार
काशी की रातें पिछले साल छठ से इस बार आठ डिग्री ठंडी हैं। पिछले साल रात का न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में पिछले साल 34 डिग्री तो इस बार दिन का पारा अधिकतम 31 डिग्री तक पहुंचा है।
विज्ञापन
ganga ghat varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा पर काशी का मौसम पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ठंडा है। इस बार का रात का तापमान पांच से आठ डिग्री तक नीचे आ गया है। काशी में रात का न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच में है जबकि 2025 में कार्तिक शुक्ल पक्ष पर छठ पूजा 28 अक्तूबर को पड़ी थी और उस समय रात का न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में पिछले साल 34 डिग्री तो इस बार दिन का पारा अधिकतम 31 डिग्री तक पहुंचा है।
विज्ञापन
ये फर्क हिंदू कैलेंडर के अनुसार है, जबकि पिछले साल 13 नवंबर को रात का तापमान इस बार से भी चार डिग्री नीचे था। शुक्रवार को काशी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 13 किमोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ बही। हवा में नमी 80 फीसदी तक है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी होगा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इसके चलते पारा लुढ़क सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही अच्छा खासा कोहरा भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
