{"_id":"6178cf6bdeea4f5aca57456f","slug":"weather-update-minimum-temperature-dropped-by-two-degrees-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: वाराणसी में दो डिग्री न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, बढ़ने लगी सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: वाराणसी में दो डिग्री न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, बढ़ने लगी सिहरन
Wed, 27 Oct 2021 09:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मौसम बदलने लगा लगा है। अब सुबह-सुबह हल्की सिहरन सी उठने लगी है। पिछले हफ्ते हुई बूंदाबांदी वजह से कोहरा भी दिखने लगा है। साथ ही तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से ज्यादा, जबकि मंगलवार को 19 सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दीपावली के बाद से वाराणसी समेत पूर्वांचल में ठंड बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।
विज्ञापन
अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से ही मौसम बदला है। शहरी इलाकों में तो कम, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाने लगा है। इधर शहरी क्षेत्र में आधी रात के बाद ओस गिरने लगी है। मंगलवार को शिवपुर, चांदमारी, राजातालाब, आराजीलाइन, चौबेपुर, चिरईगांव आदि ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा दिखा।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से ही यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। इस बार मानसून की भी देरी से विदाई हुई है। आमतौर पर 30 सितंबर को मानसून खत्म हो जाता है। इस बार 10 अक्तूबर के बाद मानसून लौटा।