फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather News: Weather of Varanasi changed due to rain, Meteorological Department gave good news about monsoon

Weather News: बारिश से बदला वाराणसी का मौसम, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी खुशखबरी

Fri, 23 Jun 2023 10:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Jun 2023 10:03 AM IST
सार

प्री मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत तो मिली है, इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था जो गुरुवार को कम होकर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Weather News: Weather of Varanasi changed due to rain, Meteorological Department gave good news about monsoon
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरज चमक के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर बारिश होने से भीषण गर्मी और लू से लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की फुहार से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बनारस में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसा मौसम अभी सप्ताह भर तक बना रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बोले दिनेश लाल यादव 'निरहुआ': 'अब चाचा आवैं चाहे चाची..नाहीं पड़ी कौनो फरक', खूब हो रही चर्चा

विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह से लोग गर्मी और तपिश से बेहाल थे। दिन में शरीर झुलसा देने वाली तीखी धूप और गर्म हवाओं के चलते इस सीजन में तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था। बीते दस दिन से गर्मी अपने चरम पर थी। हर किसी को बारिश का इंतजार था। बुधवार की दोपहर प्री मानसून ने दस्तक दी और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे शहर के रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड, सुंदरपुर, कचहरी, कैंट, सिगरा, चेतगंज, फातमान रोड सहित शहर के लगभग सभी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से सुहाने हुए मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया। गंगा घाटों पर शाम को लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Weather News: Weather of Varanasi changed due to rain, Meteorological Department gave good news about monsoon
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा पारा

प्री मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत तो मिली है, इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था जो बृहस्पतिवार को कम होकर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 29.2 रिकाॅर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बारिश के साथ ही प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून इस समय बिहार पहुंच गया है। जुलाई माह के पहले सप्ताह तक बनारस में मानसून के पहुंचने का आसार हैं। प्री-मानसून का असर अभी एक सप्ताह तक रहेगा।

लालपुर में गिरी बिजली, अस्पताल में तीन भर्ती

बृहस्पतिवार की दोपहर में लालपुर पांडेयपुर में बिजली गिरने से एक किशोरी समेत तीन लोग झुलस गए। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। सभी को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ले जाया गया। पांडेयपुर निवासी सोनकली देवी (45), ममता देवी (35) और शिवानी चौहान (17) का इलाज मेडिकल वार्ड में चल रहा है। जिस समय बिजली गिरी उस समय किशोरी और दोनों महिलाएं आम के पेड़ के नीचे खड़ी थीं। तीनों मामूली रूप से झुलसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed