{"_id":"63ba48a002bd286e8979c637","slug":"weather-news-varanasi-shivers-due-to-severe-cold-minimum-temperature-dropped-by-2-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: कड़ाके की ठंड से कांपा वाराणसी, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरा, कब मिलेगी राहत ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: कड़ाके की ठंड से कांपा वाराणसी, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरा, कब मिलेगी राहत ?
Sun, 08 Jan 2023 10:08 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:08 AM IST
सार
वाराणसी में शनिवार को शाम होते ही करीब दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं फिर चलने लगीं। अधिकतम तापमान तो 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह भी काशी कोहरे से लिपटी दिखी।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा। पिछले दो दिन की तुलना में धूप भी बहुत तेज रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत भी मिली। शाम होते ही पछुआ हवाएं तेज गति से चलने की वजह से गलन फिर बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
नए साल में पहले दिन से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदला। शुरुआती चार दिन तक तो धूप भी नहीं हुई और गलन अधिक लग रही थी। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप भी सामान्य दिनों की तरह ही हुई। धूप निकलने का असर रहा कि घाटों पर चहल पहल बढ़ने के साथ ही रेलवे और बस स्टेशन पर भी यात्रियों ने प्लेटफार्म के बाहर आकर धूप सेंका। कॉलोनियों में लोग छतों पर बच्चों संग पहुंचे और धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
शनिवार को शाम होते ही करीब दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं फिर चलने लगीं। अधिकतम तापमान तो 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चलती रहेंगी, इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन