फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather news update rain in varanasi people get relief from humidity movement of clouds continues temprature down

मौसम हुआ सुहानाः वाराणसी में झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत, बादलों की आवाजाही जारी

Fri, 02 Jul 2021 02:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jul 2021 02:58 PM IST
सार

 पिछले कई दिनों से मानसून की बारिश थमने के कारण उमस भरी गर्मी का वर्चस्व बढ़ गया था। सूर्य की तल्ख किरणों के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई। पारा चढ़ने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। 

विज्ञापन
weather news update rain in varanasi people get relief from humidity movement of clouds continues temprature down
झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी झेल रहे वाराणसी के लोगों को शुक्रवार दोपहर हुई  झमाझम बारिश से राहत मिली। करीब आधे घंटे की बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि सुबह के समय धूप निकली हुई थी। उसके बाद दोपहर को आसमान में बादल छा गए। उसके बाद बरसात शुरू हो गई।

विज्ञापन


बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले दो तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है।
विज्ञापन


चांदपुर, लहरतारा, कैंट क्षेत्र, सिगरा, रथयात्रा, नई सड़क इत्यादि जगहों पर लोग छाता लेकर निकले। पिछले कई दिनों से मानसून की बारिश थमने के कारण उमस भरी गर्मी का वर्चस्व बढ़ गया था। सूर्य की तल्ख किरणों के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई। पारा चढ़ने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। आलम यह रहा कि न दिन में चैन और न ही रात में सुकून था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला। दिन में बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ ही हवा भी चलती रही। इससे गर्मी और उमस से राहत थोड़ी राहत मिली। गुरुवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed