फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather news update of varanasi sunshine in day but rain in late evening relief from humidity waterlogging in many areas

वाराणसी: दिन में रही तीखी धूप, देर शाम में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव

Mon, 19 Jul 2021 11:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 11:47 PM IST
सार

सोमवार सुबह कुछ बादल दिखे लेकिन इसके बाद धूप इतनी तेज हुई कि लोग गर्मी से परेशान हो गए। हालांकि देर शाम करीब सात बजे के बाद गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। 

विज्ञापन
weather news update of varanasi  sunshine in day but rain in late evening relief from humidity waterlogging in many areas
सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है।  रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को दिन में तीखी धूप रहने से लोग उमस से बेचैन रहे लेकिन देर शाम अचानक आसमान में बादल घिर आए और झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 5.5 मिलीमीटर  बारिश रिकार्ड किया है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 21 जुलाई तक वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बनी है। मानसून की सक्रियता की वजह से ही दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार सुबह कुछ बादल दिखे लेकिन इसके बाद धूप इतनी तेज हुई कि लोग गर्मी से परेशान हो गए। हालांकि देर शाम करीब सात बजे के बाद गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन


इसमें शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को उमस से राहत मिली। इधर बारिश की वजह से धान की खेती करने वाले और सब्जियों की की खेती करने वाले किसान खुश हैं।मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो दिन तक बारिश ऐसे ही होते रहने के आसार हैं। हालांकि तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सोमवार को 36.2 रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 25.8 की जगह 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  

बिजली की आवाजाही और सीवर ओवरफ्लो से परेशान हुए लोग

सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निगम के तमाम प्रयास के बाद भी जनता को जलभराव से राहत नहीं मिल रही है। लंका, रवींद्रपुरी, अस्सी, गोयनका भवन, छोटी गैबी, औरंगाबाद, चेतगज, अंधरापुल आदि इलाकों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। कुछ इलाकों में बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो करने लगा।

अंधरापुल और सरैया डाटपुल के पास पानी नहीं निकलने की समस्या रही। जनता और पार्षदों की ओर से नगर निगम और जलकल के अधिकारियों से शिकायत गई। छोटी गैबी में बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो करने लगा। दर्शन पूजन के दौरान शीतला माता मंदिर के पास भी पानी लगा रहा। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अक्सर यहां बारिश के समय सीवर ओवरफ्लो करने लगता है। 

बारिश से कई इलाकों में बिजली की आवाजाही देर रात तक लगी रही। वरुणापार समेत शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली की कटौती हुई। जंपर उड़ने से कटौती की समस्या बनी रही। 

महमूरगंज, पांडेयपुर, शिवपुर, दौलतपुर उपकेंद्र से कई बार बिजली की कटौती हुई। चौकाघाट, पन्नालाल पार्क, विद्यापीठ, कोईलहवा, बड़ा लालपुर, तरना, बेनिया, काशी, मच्छोदरी, मैदागिन, लेढ़ूपुर, शक्तिपीठ, भदैनी, गोदौलिया, शंकुलधारा, डाफी, नरिया, मंडुवाडीह, डीपीएच, करौंदी आदि उपकेंद्रों से रात तक बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed