{"_id":"60e3d94f8ebc3e10316964a6","slug":"weather-forecast-varanasi-update-today-humidity-and-temperature-may-increase-chance-of-rain-after-july-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: आठ जुलाई के बाद से बारिश होने की संभावना, आज फिर उमस बढ़ा सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: आठ जुलाई के बाद से बारिश होने की संभावना, आज फिर उमस बढ़ा सकती है परेशानी
Tue, 06 Jul 2021 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:47 AM IST
सार
सोमवार को दोपहर तक धूप थी लेकिन आधे घंटे बारिश के बाद मौसम बदल गया था। लेकिन मंगलवार की सुबह भी धूप के साथ हुई है। जिससे लग रहा है। आज भी उमस रहेगी औक लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सोमवार को आधे घंटे बारिश के बाद लोगों को उसम से राहत मिली थी, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार की सुबह तेज धूप निकले से गर्मी फिर बढ़ गई है। लोगों को अब फिर से उमस परेशान करने लगेगी। दोपहर तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप, हवा न चलने से लोग उमस से बेहाल थे। दोपहर तीन बजे अचानक मौसम बदला गया था। करीब आधे घंटे तक बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो जुलाई महीने में औसत तापमान से चार डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आठ जुलाई के बाद से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब हवा का रुख बदल गया है। पहले पछुआ हवा चलने के बाद अब बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा आने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि मानसून आगे बढे़गा। इस वजह से आठ जुलाई के बाद बारिश के आसार है।
विज्ञापन
तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 और सोमवार को 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 की जगह सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस रहा।