{"_id":"60ceba8e8ebc3ef89b657a06","slug":"weather-forecast-update-in-varanasi-monsoon-rain-temperature-decrease-people-relief-from-humidity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी मौसम अपडेट: ठंडी हवा के साथ सुबह बादलों की आवाजाही जारी, दिन में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी मौसम अपडेट: ठंडी हवा के साथ सुबह बादलों की आवाजाही जारी, दिन में हो सकती है बारिश
Sun, 20 Jun 2021 09:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:18 AM IST
सार
मानसून के बाद से वाराणसी में हर दिन बारिश हो रही है। रविवार की सुबह भी बादलों की आवाजाही जारी है, ऐसा ही मौसम बना रहा तो आज भी बारिश होनी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मानसून की बारिश से लगातार लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल रही है। वाराणसी समेत पूर्वांचल में मानसून सक्रिय हो गया है। हर दिन बादलों की आवाजाही बनी रहती है। पिछले कई दिनों से सुबह के समय ही बारिश शुरू हो रही है। लेकिन रविवार को बिना बारिश के सुबह हुई है। हालांकि मौसम सुहावना बना हुआ है। बादलों की आवाजाही हो रही है, साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है।
विज्ञापन
अगर ऐसे ही बादलों की आना-जाना लगा रहा तो आज दिन में भी बारिश हो सकती है। शनिवार को भी दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
वाराणसी में 13 जून को मानसून के आने के बाद अब तक सात दिन में ही 200 मिलीमीटर बारिश होने से जून में औसत मानक का रिकॉर्ड टूट गया है। आने वाले दिनों में बारिश की जो संभावना जताई जा रही है, उससे पिछले दस साल का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आमतौर पर वाराणसी समेत पूर्वांचल में 20 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस बार समय से पहले 13 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी।