UP Weather: वाराणसी में झमाझम बारिश, तेज हवाओं के साथ गरजे बादल; गर्मी से मिली थोड़ी राहत
Varanasi News: मौसम में नमी होने के कारण बनारस के लोगों ने राहत की सांस ली।
विस्तार
कई हफ्तों से भीषण तप और लू के बीच मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव दिखा। रात में वाराणसी के कुछ इलाकों में बारिश हुई। पांडेयपुर, भोजूबीर, अर्दली बाजार, दुर्गाकुंड समेत बारिश की बूंदे गिरीं। वहीं कहीं-कहीं बादल छाए रहें। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे।
मंगलवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही देखने को मिली तो हवा में नमी भी रही। इस कारण कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत भी मिली। दोपहर में धूप भी अन्य दिनों की तुलना में थोड़ी कम लग रही थी। इधर शाम को भी हवा चलती रही, इस कारण लोगों ने राहत महसूस की।
तापमान की अगर बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि मंगलवार को 43.1 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.6 से बढ़कर 33.2 रिकॉर्ड किया गया। इधर मंगलवार की रात में पांडेयपुर, कचहरी, अनौला से लेकर नदेसर, सिगरा, लंका, भोजुबीर सहित कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। हालांकि 10 मिनट बाद बारिश थम गई।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि बीएचयू में 33.2 न्यूनतम तापमान रहा। मंगलवार की रात बारिश हुई है, वह प्री मानसून की दस्तक ही है। जिस तरह का मौसम बना है, उससेे यह कहा जा सकता है कि ऐसा ही मौसम दो-तीन दिन तक रहेगा। 25 जून के बाद मानसून भी दस्तक दे सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.