फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Alert Rain wreaks havoc culverts submerged houses damaged Ghaghra water enters villages

Weather Alert: बारिश से तबाही...कहीं पुलिया डूबी, कहीं मकान क्षतिग्रस्त, गांव में घुसा घाघरा का पानी

Sat, 04 Oct 2025 12:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:04 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र में तीन घंटे तक लगातार बारिश होने से काफी दिक्कतें हुईं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बन गईं। वहीं, गांवों में घाघरा का पानी घुस गया था। इस कारण कई पुलिया डूब गए।

विज्ञापन
Weather Alert Rain wreaks havoc culverts submerged houses damaged Ghaghra water enters villages
सोनभद्र में बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: शुक्रवार को जनपद में हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। जगह-जगह पुल-पुलिया डूब गए, कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क मार्ग बाधित हो गया। सबसे ज्यादा असर नगवां विकास खंड के रामपुर और चतरा विकास खंड के पटना गांव में देखने को मिला। देर रात तक प्रशासन राहत कार्यों में जुटा रहा।

विज्ञापन


रामपुर गांव में शाम सात बजे के बाद तीन घंटे की तेज बारिश ने घाघर नदी को उफान पर ला दिया। देखते ही देखते नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। घाघर नदी पर बने पुल का एक सिरा बह जाने से पानी का बहाव और तेज हो गया।
विज्ञापन


नदी किनारे बने टीएचआर भवन में पांच फीट तक पानी घुस गया, जिससे लाखों की मशीनें डूब गईं और बड़ा जेनरेटर बह गया। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं पटना गांव में भी घाघर नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। कई गुमटियां बह गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Weather Alert Rain wreaks havoc culverts submerged houses damaged Ghaghra water enters villages
सोनभद्र में पुलिया पर चढ़ा बारिश का पानी, मंदिर भी लबालब। - फोटो : अमर उजाला

सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि धंधरौल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे नगवां बांध के पांच फाटक खोलकर 16,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे चंदौली जनपद को भी अलर्ट कर दिया गया है। इधर, कोन-खरौंधी झारखंड मार्ग पर पाण्डू नदी का पानी भगीडू घाटी पुल के ऊपर से करीब पांच फीट बहने लगा। 

रात एक बजे से आवागमन बाधित हो गया और दर्जनों वाहन फंसकर जाम में फंस गए। उधर, विंढमगंज क्षेत्र में सततवाहिनी नदी उफान पर आ गई। सूर्य मंदिर, छठ घाट और भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज का खेल मैदान पानी में डूब गया। 

कॉलेज मैदान में चार-पांच फीट पानी भर गया और रेंज ऑफिस जाने वाले मार्ग की पुलिया पर तेज बहाव होने से रास्ता कट गया। लगातार हो रही बारिश और बांधों के गेट खोले जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed