फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wearing hijabs veils masks no longer be sold jewelry traders taken decision for security reasons in varanasi

UP: अब काशी में हिजाब, घूंघट, मास्क वालों को नहीं मिलेगा गहना; सुरक्षा के मद्देनजर व्यापारियों ने लिया फैसला

Fri, 09 Jan 2026 06:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 06:12 AM IST
सार

Varanasi News: बनारस के सराफा कारोबारी ने एक फैसला लिया है, जिसमें अब हिजाब, घूंघट, मास्क वालों को आभूषण नहीं बेचे जाएंगे। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधि रखने वालों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
wearing hijabs veils masks no longer be sold jewelry traders taken decision for security reasons in varanasi
वाराणसी में सराफा कारोबारियों ने लिया फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: झांसी, लखनऊ और बिहार के बाद अब काशी में भी सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर अहम निर्णय लिया है। बनारस की फुटकर सराफा दुकानों और शोरूम में अब कोई भी ग्राहक हिजाब, घूंघट, हेलमेट या मास्क पहनकर सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी नहीं कर सकेगा। यह फैसला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हुई चोरी, लूट और ठगी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के अनुसार, जिले में थोक सराफा मंडी के अलावा शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 2500 से अधिक फुटकर सराफा कारोबारी सक्रिय हैं। बीते कुछ महीनों में सराफा दुकानों को निशाना बनाकर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें चेहरे ढंककर आने वाले अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण व्यापारियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री किशोर सेठ और व्यापारी अविनाश सेठ का कहना है कि यह नियम किसी समुदाय या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। सराफा दुकानों में महंगे गहने होते हैं और थोड़ी सी चूक बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में चेहरे की स्पष्ट पहचान दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

सभी दुकानों में सीसी कैमरे जरूरी: पुलिस आयुक्त
सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी थोक एवं फुटकर दुकानों में सीसी कैमरे लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने व्यापारियों संग आयोजित गोष्ठी में इस आदेश को अमल में लाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed