फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   We will vote, form the government...

Varanasi News: हम वोट डालेंगे, सरकार बनाएंगे...

Fri, 26 Jan 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
We will vote, form the government...
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए बृहस्पतिवार को 14वें मतदान दिवस पर नमो घाट पर मतदाताओं ने मतदान की शपथ ली। उन्होंने खुद मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मतदान की शपथ दिलाई, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया और हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की।
विज्ञापन

इससे पहले नमो घाट से लेकर आदिकेशव घाट तक बोट रेस हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अर्दली बाजार की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर मतदाताओं को जागरूक किया। निहारिका किन्नर के नेतृत्व में 13 ट्रांसजेंडरों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वीप वाराणसी के सात सदस्यीय टीम ने हम वोट डालेंगे, सरकार बनाएंगे... गीत प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त ने पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं को खुद मतदान करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने किया। कटिंग मेमोरियल विद्यालय के एनसीसी के बच्चों ने स्वागत परेड किया। दिशा क्रिएशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक ''आओ मतदान करें'' का मंचन किया। संचालन नीलू मिश्रा और आशुतोष पांडेय ने किया। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु नागपाल, उप निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम सदर समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed