फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   We must avoid blind faith in AI; the goal is not to replace human thinking capacity, but to make it more effective.

Varanasi News: एआई के प्रति अंधविश्वास से बचना होगा, इंसानी चिंतन क्षमता को बदलना नहीं प्रभावी बनाना है

Thu, 15 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
We must avoid blind faith in AI; the goal is not to replace human thinking capacity, but to make it more effective.
असम के राज्यपाल के सलाहकार ने यूपी कॉलेज के एआई कार्यक्रम में कहा- शिक्षक-शोधार्थी खुद की क्षमता विकसित करें
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से रिसर्च विषय को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम में 200 से ज्यादा शिक्षक जुड़े। बुधवार को ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में असम के राज्यपाल के नई शिक्षा नीति संबंधी सलाहकार और मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरबंश दीक्षित ने कहा कि एआई के प्रति अंधविश्वास से बचना होगा। शिक्षकों और शोधार्थियों को अपनी क्षमताओं का लगातार विकास करना होगा ताकि वे तकनीकी प्रगति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। एआई का इस्तेमाल एक सहायक साधन के रूप में किया जाना चाहिए, न कि उस पर पूर्ण निर्भरता विकसित की जानी चाहिए।


प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एआई से इंसानों की चिंतन क्षमता को बदलना नहीं, बल्कि उसे और ज्यादा प्रभावी बनाना है। पहले सत्र के अंत में डॉ. नवीन कुमार यादव ने धन्यवाद दिया। दूसरे सत्र में एआई की तकनीकों और अनुसंधान में उनकी उपयोगिता को बताया गया। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची के कंप्यूटर विभाग के प्रो. सुभाष चंद्र यादव ने कई एआई मॉडलों, उनके एल्गोरिदम, सिस्टम और उपयोगिता की बात बताई। कार्यक्रम में एआई आधारित उपकरणों का सजीव व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। हिंदी भाषी अभ्यर्थियों को यह प्रदर्शित करके बताया कि वे अपनी भाषा में एआई का उपयोग किस प्रकार कर सकते हैं। अनुसंधान संबंधी कार्यों को सरल और प्रभावी कैसे बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed