फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waterlogging in many areas due to rain, public upset

बारिश से कई इलाकों में जलभराव, जनता परेशान

Wed, 16 Jun 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many areas due to rain, public upset
बारिश के चलते मंगलवार को कई इलाकों में जलभराव हो गया। यही नहीं कई जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। इससे जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से लगातार साफ सफाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। अंधरापुल और सरैया डांट पुल के पास पानी लगा रहा। यहां पर अकसर पाइपलाइन जाम होने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। बारिश में स्थिति और खराब हो गई। पार्षदों की ओर से लगातार नगर निगम और जलकल के अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। बावजूद राहत मिलती नहीं दिख रही है। इंग्लिशिया लाइन, कैंट स्टेशन मार्ग, नेहरू मार्केट, तेलियाबाग, लल्लापुरा, छित्तूपुर, रेलवे कॉलोनी, दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रवींद्रपुरी कॉलोनी, इस्कॉन मंदिर, किरहिया रोड, लंका, साकेत नगर, संकट मोचन आदि इलाकों में समस्या रही। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि तेज बारिश में ही सड़कों पर पानी लगता है। नालों की सफाई कराने से बारिश का पानी निकल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed