फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waterlogging in Amra Chak-Shivdham Nagar Colony for 15 days

Varanasi News: अमरा चक-शिवधाम नगर कॉलोनी में 15 दिन से जलभराव

Wed, 16 Sep 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Amra Chak-Shivdham Nagar Colony for 15 days
Photo Title - फोटो : Samvad
अमरा चक-शिवधाम नगर कॉलोनी में पिछले 15-20 दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी की मुख्य सड़क और हनुमान मंदिर के पास आवासीय क्षेत्र में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। जलभराव के कारण कार और बाइक पानी में फंस जा रही हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी के लिए उचित नाली की व्यवस्था नहीं है। निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर जमा पानी निकलवाने और दोबारा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्य सड़क और प्रभावित आवासीय क्षेत्र में स्थायी नाली निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed