फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water will not let through the colony, the administration will find solutions

कॉलोनी से होकर नहीं जाने देंगे पानी, प्रशासन निकाले समाधान

Mon, 26 Jul 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water will not let through the colony, the administration will find solutions
जल निकासी के मुद्दे पर नई बस्ती और मड़ौली कॉलोनी के रहवासियों के बीच रविवार को सुबह हुई दो घंटे की बैठक में समाधान नहीं निकल सका। नई बस्ती के लोगों ने बरसात भर पानी निकलने देने का अनुरोध किया, लेकिन कॉलोनीवासी नहीं माने। बस्तीवालों ने कहा कि अब वह प्रशासन के पास जाएंगे और समस्या के निदान की मांग करेंगे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नई बस्ती के 20-25 लोग बैठक में पहुंचे और अपनी पीड़ा कही। बता दें कि बीते बुधवार को नगर निगम की जेई ठेकेदार को लेकर नई बस्ती पहुंची थीं। वह काम शुरू करातीं इससे पहले कालोनी के लोगों ने आपत्ति कर दी। इस दौरान बातचीत में कॉलोनीवालों ने कहा कि रविवार को आपस में बैठकर कोई राह निकालेंगे। तक तक वह काम न शुरू कराएं। बैठक में कॉलोनी की ओर से प्रमोद दुबे, अजय दुबे, जटासशंकर सिंह, अवधेश चौबे, रामसागर मिश्रा, डा. ओमप्रकाश सिंह, बैजनाथ पांडेय आदि तथा नई बस्ती की तरफ से रामानंद मिश्रा, सुरेश पांडेय, रुस्तम अली, हरिवंश, सत्यकेतु गौड़, रामनारायण यादव, अजीत राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed