फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water Taxi: The country's first hydrogen water taxi will be launched from Kashi, will operate from August 15

Water Taxi: काशी से लॉन्च होगी देश की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, 15 अगस्त से होगा संचालन, ये हैं खूबियां

Wed, 31 May 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 31 May 2023 02:37 PM IST
सार

गुजरात के भावनगर में तैयार देश की पहली हाइड्रोजन टैक्सी जुलाई के दूसरे सप्ताह तक वाराणसी पहुंच जाएगी। इसके संचालन के लिए चार घाट पर स्टेशन बनाया जाएगा। 15 अगस्त से हाइड्रोजन वाटर टैक्सी का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Water Taxi: The country's first hydrogen water taxi will be launched from Kashi, will operate from August 15
वाटर टैक्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में प्रदूषण मुक्त जल परिवहन के लिए स्वतंत्रता दिवस पर देश की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी काशी के नमो घाट पर लॉन्च होगी। नमो घाट और अस्सी घाट से श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ धाम तक की यात्रा सुगम करने के लिए दोनों छोर से एक-एक हाइड्रोजन वाटर टैक्सी का संचालन किया जाएगा। हाइड्रोजन संचालित वाटर टैक्सी दूसरे जलयान की तुलना में आधे से भी कम समय में यह दूरी तय करेगी। इसमें विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया है। ईंधन की उपलब्धता के लिए चार घाटों पर स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: गंगा दशहरा पर तट पर उतरा देवलोक, उतारी गई मां गंगा की महाआरती, लगा 56 भोग

विज्ञापन

हाइड्रोजन संचालित वाटर टैक्सी को जलमार्ग प्राधिकरण ने गुजरात के भावनगर में तैयार कराया है। जुलाई में टैक्सी काशी पहुंच जाएगी और 15 अगस्त से उसका संचालन काशी विश्वनाथ धाम के लिए शुरू होगा। इसके लिए ईंधन के खर्च के आधार पर किराया और फेरे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि हाइड्रोजन वाटर टैक्सी को विकल्प के लिए इलेक्टि्रक मोटर से भी लैस किया जा रहा है। ताकि ईंधन समाप्त होने की स्थिति में यह दूसरे इंजन से संचालित हो सके। इसलिए फ्यूअल स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। यहां बता दें कि पिछले महीने ही गुजरात के भावनगर से 10 वाटर टैक्सी वाराणसी पहुंची है। इसमें वाटर एंबुलेंस, शव वाहिनी के अलावा यात्रियों के लिए जलयान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Water Taxi: The country's first hydrogen water taxi will be launched from Kashi, will operate from August 15
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

काशी से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

हाइड्रोजन वाटर टैक्सी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काशी में लांच करने की तैयारी है। यदि इसका सफल संचालन हो गया तो यहां के सभी जलयान को हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जाएगा। इसके बाद देश के दूसरे शहरों में जलमार्ग पर चलने वाले जलयानों पर यह विधि अमल में लाई जाएगी।

इन घाटों पर बनेगा फ्यूल स्टेशन

गंगा में उतरने वाली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी के सुगम यातायात के लिए चार घाटों पर हाइड्रोजन स्टेशन और चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। इसमें नमो घाट, शिवाला घाट, रविदास घाट और ललिता घाट पर यह स्टेशन बनाया जाएगा।

गुजरात के भावनगर में तैयार देश की पहली हाइड्रोजन टैक्सी जुलाई के दूसरे सप्ताह तक वाराणसी पहुंच जाएगी। इसके संचालन के लिए चार घाट पर स्टेशन बनाया जाएगा। 15 अगस्त से हाइड्रोजन वाटर टैक्सी का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - रमेश चंद्र पांडेय, सहायक जलीय संरक्षक, भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed